पाक में सियासी संकट गहराया, शरीफ और इमरान नजरबंद (लीड-1)
स्थानीय समचार चैनल 'जियो न्यूज' ने खबर दी है कि पंजाब पुलिस ने नवाज शरीफ और पूर्व क्रिकेटर व तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान के अलावा जमात-ए-इस्लामी प्रमुख काजी हुसैन अहमद को भी नजरबंद किया है।
चैनल ने सूत्रों ने हवाले से बताया है कि शनिवार रात नवाज के भाई शाहबाज शरीफ, हमजा शाहबाज, जुल्फिकार खोसा और लियाकत बलोच को भी नजरंबद करने का आदेश दिया गया था।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन नेताओं के घरों के बाहर बड़ी तादाद में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शनिवार रात शरीफ और उनके भाई को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य ठहराए जाने के फैसले पर सुप्रीम कार्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने का प्रस्ताव रखा था जिसे शरीफ ने ठुकरा दिया था।
लाहौर में शनिवार रात एक जनसभा में शरीफ ने कहा, "मैं यहां इस बात का ऐलान कर रहा हूं कि वकीलों का लांग मार्च इस्लामाबाद पहुंचने तक जारी रहेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications