जब न्यायाधीश ने मामला सुलझाने के लिए 500 रुपये देने का प्रस्ताव किया
जान मोहम्मद नामक व्यक्ति ने आईसीआईसीआई बैंक से 36,000 रुपये का पर्सनल लोन लिया था। लेकिन कुछ किस्तें अदा करने के बाद वह ऋण राशि अदा नहीं कर पाया था।
मामला अदालत पहुंचा। दिल्ली लीगल सर्विसेस अथारिटी द्वारा बैंकों और उपभोक्ताओं के बीच के आर्थिक विवादों को सुलझाने के लिए रविवार को आयोजित की गई विशेष लोक अदालत में शामिल 400 मुकदमों में एक मामला यह भी था।
आईसीआईसीआई बैंक ने कहा कि वह 7,000 रुपये पर मामला सुलझाने को तैयार है। लेकिन मोहम्मद ने कहा कि वह 6,500 से ज्यादा नहीं देगा।
इस पर न्यायाधीश ने मामले को सुलझाने के लिए जान मोहम्मद को अपनी जेब से 500 रुपये निकाल कर देने की पेशकश की।
लेकिन मोहम्मद ने न्यायाधीश की इस मदद को लेने इंकार कर दिया और उसने कहा कि वह इस मामले को अब ट्रायल कोर्ट में निपटाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications