यूपी एसटीएफ ने पुणे के दोहरे हत्याकांड के अभियुक्त को गिरफ्तार किया

यूपी एसटीएफ प्रमुख बृजलाल ने लखनऊ में रविवार को संवाददाताओं को बताया कि सूचना के आधार पर शहर के अलीगंज इलाके में किरण पुजारी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में पुजारी ने स्वीकार किया कि गत 13 मार्च को उसने पुणे स्थित साफ्टवेयर कंपनी फिजुत्सू में काम करने वाली 32 वर्षीय विद्या घोरपड़े और उनके बेटे ओम (6 वर्ष) की चाकू से गोदकर हत्या की।

लाल ने बताया कि किरन पुजारी पुणे के पिंपरी इलाके का रहने वाला है और शहर के डी.वीई. पाटिल कालेज में मेस कांट्रेक्टर है। लाल के मुताबिक पुजारी ने बताया कि विद्या का पति बैगलोर में एक कंपनी में कार्यरत था। विद्या के साथ उसके पिछले कई सालों से शारीरिक संबंध थे और पिछले कुछ समय से वह मेरी अनदेखी करने लगी थी, जिससे मैं तनावग्रस्त रहता था। गत 13 मार्च को जब उसने मुझे दूर जाने को कहा तो मैंने उसका और उसके बेटे का कत्ल कर दिया और पुणे से मुंबई आकर वहां से पुष्पक एक्सप्रेस से कानपुर आ गया। कानपुर से आज एक मित्र से मिलने लखनऊ आ रहा था तभी गिरफ्तार कर लिया गया।

लाल ने बताया कि घटना के बाद पुणे क्राइम ब्रांच ने किरण पुजारी की गिरफ्तारी के लिए यूपी एसटीएफ से संपर्क साधा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+