लखनऊ से मेरी जड़ें जुड़ी हैं : संजय (लीड-1)
लखनऊ से भाजपा उम्मीदवार लालजी टंडन द्वारा उन्हें बाहरी उम्मीदवार बताए जाने के बारे में संवाददाताओं द्वारा पूछे जाने पर संजय ने कहा, "मैं उनका सम्मान करता हूं। वे वरिष्ठ नेता हैं। मैं आपको बताना चाहूंगा कि मेरी जड़ें लखनऊ में हैं। मेरे पिता जब भी लखनऊ की यादें ताजा करते थे वे भावुक हो उठते थे।"
संजय दत्त ने इससे पहले विवादास्पद अयोध्या मुद्दे पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस पर एक साथ निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन दलों ने अयोध्या मुद्दे को सुलझाने के बजाय उसका राजनीतिकरण किया।
शहर के बारादरी इलाके में होली मिलन के एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कोई भी दल अयोध्या मुद्दे को सुलझाने के वादे पर खरा नहीं उतरा।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का वादा किया था तो कांग्रेस ने वहां मस्जिद बनाने का और बसपा ने शौचालय बनाने का, लेकिन किसी भी दल ने अपना वादा पूरा नहीं किया। सबने अयोध्या मुद्दे का राजनीतिकरण ही किया।
दत्त ने भरोसा दिलाया कि सपा अयोध्या को मानवता के केंद्र के रूप में एक नई पहचान दिलाएगी। उन्होंने कहा, "आगामी लोकसभा चुनाव के बाद सपा अयोध्या को मानवता का केंद्र बनाएगी। सपा ही अयोध्या मुद्दे का निराकरण कर सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications