झारखंड के राज्यपाल ने पुलिस से कहा, कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारें
रजी ने रविवार को एक बैठक की जिसमें राज्य की कानून व व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में उनके सलाहकार और पुलिस प्रमुख बी.डी. राम मौजूद थे।
रजी ने संवाददाताओं से कहा, "पुलिस को और सक्रिय होना चाहिए और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहिए। हम आशा करते हैं कि शनिवार को हुई घटना राज्य में फिर नहीं दोहराई जाएगी।"
रांची में अज्ञात हमलावरों ने शनिवार को एक बिल्डर राजू धानुका की गोली मार कर दी थी। धानुका को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजू धानुका की हत्या पंचवटी प्लाजा के पास की गई। हमलावरों ने धानुका के शरीर में पांच गोलियां उस समय उतार दी, जब वह अपने कार्यालय से प्लाजा के लिए आ रहे थे।
पुलिस प्रमुख राम ने कहा कि धानुका की हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें