वरुण गांधी के खिलाफ आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन का नोटिस जारी

पीलीभीत के सहायक रिटनिर्ंग आफिसर व उप जिलाधिकारी जमीर आलम ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद सात व आठ मार्च को बरखेड़ा में आयोजित चुनावी सभाओं में वरुण गांधी ने ऐसे भाषण दिए जिससे हिन्दू-मुस्लिम समुदायों के बीच आपसी सौहार्द का वातावरण बिगड़ सकता है। ऐसे भाषण को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।

आलम के मुताबिक नोटिस में गांधी से कहा गया है कि तीन दिन के अंदर इस बारे में स्पष्टीकरण दें कि क्यों न उनके खिलाफ निर्वाचन आयोग को आख्या प्रेषित कर उनके खिलाफ जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई की संस्तुति की जाए।

जानकारी के मुताबिक वरुण गांधी द्वारा दिए गए भाषण की रिकार्डिग को एक समाचार चैनल ने आज प्रसारित किया है।

अधिकारियों के मुताबिक गत 22 फरवरी को ललौरीखेड़ा के राममनोहर लोहिया इंटर कालेज परिसर में आयोजित सभा में सांप्रदायिकता भड़काने वाला भाषण दिया था। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गंगवार को बुलाकर अपर जिला मजिस्ट्रेट व अपर पुलिस अधीक्षक ने ऐसे भाषण पर आपत्ति प्रकट करते हुए भविष्य के लिए आगाह किया था।

उल्लेखनीय है कि पीलीभीत से सांसद मेनका गांधी ने आगामी लोकसभा चुनाव में यह सीट अपने पुत्र वरुण गांधी के लिए छोड़ दी है। वह आंवला लोकसभा सीट से मैदान में उतर रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+