बांग्लादेश में खुफिया एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी बदले गए (लीड-1)
गृह मंत्रालय ने शनिवार को विशेष जांच विभाग (सीआईडी), विशेष शाखा (एसबी) और ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस के प्रमुखों को उनके पदों से हटा दिया। इसके लिए मंत्रालय ने दो आदेश जारी किए हैं।
मंत्री स्तर पर इस विद्रोह को लेकर बहस छिड़ गई थी और सेना की खुफिया शाखा फील्ड इंटेलिजेंस के महानिदेशक की भूमिका पर भी सवालिया निशान लगाया गया।
समाचार पत्र 'न्यू एज' के मुताबिक 25-26 फरवरी को बांग्लादेश राइफल्स में हुए विद्रोह को देखते हुए सरकार ने सुरक्षात्मक कदम उठाया है। उक्त विद्रोह में करीब 60 अधिकारों सहित 80 लोग मारे गए थे।
सरकार एक उच्चस्तरीय समिति से इसकी जांच करवा रही है कि विद्रोह क्यों और कैसे भड़का।
अमेरिका की फेडरल ब्यूरो आफ इंवेस्टीगेशन (एफबीआई) और ब्रिटेन की ब्रिटिश स्काटलैंड यार्ड जांच एजेंसी इन दिनों ढाका विद्रोह की जांच के लिए यहां आई हुई है। दोनों एजेंसियों ने बीडीआर मुख्यालय का दौरा कर अधिकारियों से पूछताछ की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications