मुखर्जी जांगीपुर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव (लीड-1

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की रविवार को संपन्न हुई बैठक में पश्चिम बंगाल की 11 संसदीय सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया। इनमें से अधिकांश वही उम्मीदवार हैं जो मौजूदा लोकसभा के सदस्य भी हैं।

कांग्रेस के प्रमुख रणनीतिकार व केंद्र की मौजूदा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी जांगीपुर से एक बार फिर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। वर्ष 2004 के संसदीय चुनाव में मुखर्जी पहली बार इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। इससे पहले तक वे राज्यसभा में ही चुनकर जाते थे।

खराब स्वास्थ्य की वजह से पिछले लगभग छह महीने से सक्रिय राजनीति से दूर रहे केंद्रीय मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी की पत्नी को पार्टी ने रायगंज से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। दासमुंशी इसी सीट से मौजूदा लोकसभा के सदस्य हैं।

अधीर रंजन चौधरी को पार्टी ने फिर से बेहरामपुर से टिकट दिया है। इसके अलावा प्रदेश की जलपाईगुड़ी सीट से सुखविलास बर्मा, मालदा (दक्षिण) से ए. एच. खान चौधरी, आरामबाग से शंभुनाथ मलिक, झाड़ग्राम से अमृत हांसदा, पुरूलिया से शांतिराम महतो, बांकुड़ा से सुब्रत मुखर्जी, बर्दवान-दुर्गापुर से नरगिस बेगम और बोलपुर से असित मल्ल को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी फिलहाल बोलपुर से सांसद हैं। उन्होंने चुनाव न लड़ने की घोषणा की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+