श्रीलंका में 900 नागरिक लिट्टे के प्रभाव वाले क्षेत्र से बाहर आए

कोलंबो, 15 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंका में लिबरेशन टाइगर्स आफ तमिल ईलम (लिट्टे) के प्रभाव वाले जिले मुल्लईतिवु से इस सप्ताहांत 900 नागरिक सुरक्षित बाहर निकल आए। इस बीच सेना और विद्रोहियों के बीच संघर्ष जारी है।

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से 395 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित मुल्लईतिवु क्षेत्र से नागरिकों का एक समूह खुद सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा जबकि अन्य को अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रास की मदद से निकाला गया।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि 423 नागरिकों का एक दल शनिवार को ग्रीन ओसन जहाज से उत्तरपूर्वी तटीय शहर त्रिंकोमाली पहुंचा। त्रिंकोमाली मुल्लईतिवु से 60 किलोमीटर दूर है।

इसी तरह 592 नागरिकों का एक समूह जिसमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं, शनिवार को सेना के अग्रिम मोर्चे पर पहुंचा जिन्हें बाद में पुनर्वास केंद्र पहुंचाया गया।

सरकार का कहना है कि विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में 70,000 नागरिक फंसे हुए हैं जबकि संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि क्षेत्र में करीब 1,50,000 नागरिक फंसे हो सकते हैं।

सेना का कहना है कि विद्रोही अब 40 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में सिमट गए हैं।

स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं ने सरकार और विद्रोहियों से अपील की है कि नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर संघर्ष खत्म किया जाए। हालांकि इस अपील पर सरकार और विद्रोहियों में से किसी पक्ष ने कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+