पुलिस की ज्यादती के खिलाफ आगरा में डॉक्टरों ने की हड़ताल
हड़ताली चिकित्सक तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि इन तीनों ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के एक वरिष्ठ सदस्य मुनीश्वर गुप्ता के साथ दुर्व्यवहार किया।
यहां स्थित कामायनी अस्पताल के निदेशक मुनीश्वर गुप्ता के साथ पुलिस ने शनिवार अपराह्न् दुर्व्यवहार किया। पुलिस गुप्ता को उनके कार्यालय से कथित तौर पर उठा ले गई और बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
बताया गया है कि एक उपकरण आपूर्तिकर्ता और अस्पताल प्रबंधन के बीच एक विवाद को सुलझाने के सिलसिले में पुलिस अस्पताल पहुंची थी।
अस्पताल सूत्रों ने बताया, "दोनों पक्ष समझौते के करीब पहुंच गए थे। इसी बीच तीन थानों की पुलिस उपकरण आपूर्तिकर्ता कंपनी के उपाध्यक्ष के साथ अस्पताल पहुंची। पुलिसकर्मियों के रास्ते में जो भी आया उसकी पिटाई की गई।"
नगर पुलिस अधीक्षक बी.पी.अशोक ने बताया, "गिरफ्तार डॉक्टरों को रिहा कर दिया गया है और एक मामला दर्ज कर लिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications