उत्तरी गोवा में कांग्रेस के लिए एक पोत बन सकता है समस्या
यह निर्णय रीवर प्रिंसेस हटाओ मंच (आरपीएचएम) की एक बैठक के बाद लिया गया। इस मंच की स्थापना कैंडोलिम गांव के लोगों ने कार्गो पोत को हटवाने के संदर्भ में सरकार पर दबाव बनाने के लिए की थी। यह पोत वर्ष 2000 से कैंडोलिम समुद्र तट पर खड़ा है।
कलांगुटे से कांग्रेसी विधायक एगनेलो फर्नाडीज ने कहा कि उन्हें लोगों के सामने जाने में संकोच होता है, क्योंकि कांग्रेस नेतृत्व वाली राज्य की गठबंधन सरकार ने पोत को हटाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया।
आरपीएचएम से जुड़े फर्नाडीज ने कहा, "कैंडोलिम के लोग इस बार चुनाव में सहयोग नहीं करने वाले। उन्हें असहयोग का पूरा अधिकार है। एमवी रीवर प्रिंसेस के बारे में सरकार कुछ नहीं कर रही है और नौकरशाही भी पूरी तरह उदासीन बनी हुई है।"
फर्नाडीज ने कहा, "हम उन्हें चेता देना चाहते हैं कि कैंडोलिम के मतदाता परंपरागत रूप से कांग्रेस के साथ सहानुभूति रखते हैं। लेकिन यदि इस पोत को हटाया नहीं गया तो हम कांग्रेस प्रत्याशी को वोट नहीं देने वाले।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications