पंजाब के चुनावी मैदान में गैर राजनीतिक व्यक्तित्वों की भरमार

चंडीगढ़, 15 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा के आगामी चुनाव में पंजाब में एक से एक गैर-राजनीतिक सूरमा अपना भाग्य आजमाएंगे। इनमें से कोई क्रिकेट कमेंटेटर, कोई सूफी गायक, कोई बॉलीवुड का कलाकार है तो कोई पूर्व राज्यपाल और कोई पूर्व सैन्य अधिकारी।

आगामी चुनाव में यहां अकाली दल व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन और कांग्रेस के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी राज्य की सभी 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारकर इस जंग को त्रिकोणीय बनाने के प्रयास में जुटी है।

क्रिकेट से राजनीति में आए व छोटे परदे पर हास्य का जलवा बिखेर रहे नवजोत सिंह सिद्ध इस बार फिर भाजपा के टिकट पर अमृतसर संसदीय सीट से चुनावी मैदान में हैं। वहां उनका मुकाबला हाल ही में बसपा में शामिल हुए आर्मी के रिटायर अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल बी. के. एन. छिब्बर से है। कांग्रेस ने वहां अभी तक अपने उम्मीदवार का एलान नहीं किया है।

अमृतसर से सटे गुरुदासपुर क्षेत्र से भाजपा ने फिर से फिल्म स्टार विनोद खन्ना को चुनावी समर में भेजा है।वे चौथी बार यहां से चुनावी मैदान में हैं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से समय पूर्व सेवानिवृत्ति लेकर भाजपा के टिकट पर सोमप्रकाश लुधियाना से अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वे पंजाब के शहरी विकास प्राधिकरण के मुखिया रह चुके हैं।

सूफी गायक हंसराज हंस भी इस बार के चुनावी अखाड़े में भांगड़ा करने को तैयार हैं। अकाली दल ने उन्हें जालंधर संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+