भारत-चिली का व्यापार वर्ष 2014 तक 5 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा : सीआईआई
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की रविवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है व्यापार को बढ़ावा देने के लिए भारत को लैटिन अमेरिकी देशों के साथ द्विपक्षीय फोरम की स्थापना करनी चाहिए।
चिली के राष्ट्रपति की पांच दिवसीय औपचारिक यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2005-06 में दोनों देशों के बीच 58.665 करोड़ डॉलर से बढ़कर वर्ष 2007-08 में 2.1 अरब डॉलर हो गया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि व्यापार में मुख्य बाधा इन देशों की दूरी, सूचनाओं की कमी, हवाई व जल मार्ग सेवा की खराब स्थिति, भाषा, स्थानीय व्यापार नियमों के बारे अज्ञानता आदि है। हालांकि चिली और एशिया के मुख्य निर्यातक देशों के बीच व्यापार में ये चीजें कोई बाधा साबित नहीं हुई हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने की काफी संभावनाएं मौजूद हैं। भारत चिली से कृषि उत्पादन बढ़ाने के तरीकों के बारे सीख सकता है वहीं चिली नई दिल्ली से सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्र में सहयोग हासिल कर सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications