उत्तर प्रदेश में रिलायंस के 2 इंजीनियरों पर हमला, एक की मौत
जिले के पुलिस अधीक्षक एस.आर.एस आदित्य ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच की शुरू कर दी गई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हमले के पीछे मकसद क्या था।
आदित्य ने बताया, "इटावा में तैनात रिलायंस कम्युनिकेशन के दो इंजीनियर विजेंद्र और धीरेंद्र शनिवार देर रात मैनपुरी से मोरसाइकिल से इटावा जा रहे तभी करहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनकरपुर गांव के पास हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं। मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे धीरेंद्र की पीठ में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि विजेंद्र बांह में गोली लगने से घायल हो गए।"
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल विजेंद्र को पास के गांव वालों ने सैफई के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इंजीनियर विजेंद्र इटावा के और धीरेंद्र कानपुर ने रहने वाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications