पाक की सूचना मंत्री ने इस्तीफा दिया

sherry rehman
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी राजनीति में हो रही उथल-पुथल जल्दी खत्म होती नज़र नहीं आ रही। पाक मीडिया के हवाले से कहा गया है कि सरकार की मीडिया पर अंकुश लगाने वाली नीति की वजह से सूचना मंत्री शेरी रहमान ने शनिवार को त्यागपत्र दे दिया।

स्थानीय समाचार चैनल 'जिओ टीवी' ने खबर दी है कि शेरी के इस्तीफे की खबर उस समय आई है जब राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक चल रही थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी, गृह मंत्री रहमान मलिक और खुद शेरी भी मौजूद थीं।

चैनल की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है सूचना मंत्री ने सरकार की ओर से शुक्रवार को टेलीविजन चैनलों पर पाबंदी लगाए जाने की वजह से इस्तीफा दिया है।

जरदारी के प्रवक्ता फरहातुल्लाह बाबर ने शेरी के इस्तीफे का खंडन किया है। दूसरी ओर सूचना मंत्रालय ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है।

गौरतलब है कि शेरी ने पहले ही वादा किया था कि अगर मीडिया पर पाबंदी लगाई गई तो वह इस्तीफा दे देंगी। शुक्रवार को सरकार ने 'जिओ टीवी' और 'आज टीवी' प्रसारण पर रोक लगा दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+