हिलेरी ने की राजपक्षे से चर्चा

राष्ट्रपति कार्यालय से शुक्रवार की रात जारी एक बयान में कहा गया, "हिलेरी क्लिंटन ने स्वीकार किया कि श्रीलंका अब आतंकवाद को पराजित करने के करीब पहुंच चुका है। इसने देश में पुनर्वास और पुनर्निर्माण को शुरू करने तथा शांति स्थापना के एक बड़े अवसर को प्रस्तुत किया है।"
बयान में कहा गया, "वर्तमान विकास पर बातचीत करते हुए क्लिंटन ने रक्षा सचिव द्वारा दिए गए उस आश्वासन की सराहना की जिसमें उन्होंने कहा था कि नागरिकों पर सेना द्वारा हमला नहीं किया जाएगा।
हिलेरी ने कहा कि वर्तमान विवाद समाप्त हो जाने के बाद अमेरिका, श्रीलंका के साथ काम करने पर विचार करेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications