Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विपक्ष से बातचीत को तैयार हुए जरदारी

asif ali zardari
इस्लामाबाद। विपक्ष के सरकार विरोधी प्रदर्शनों को कुचलने की पूरी कोशिश कर चुके पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी अब बीच का रास्ता निकालना चाहते हैं इसलिए उन्होंने विपक्ष से बातचीत की इच्छा जाहिर की है।

राष्ट्रपति के प्रवक्ता फरहातुल्ला बाबर ने शनिवार को कहा कि शुक्रवार रात सात घंटों तक चली बैठक के बाद सरकार ने तय किया कि संकट को संविधान के सम्मान को बनाए रखते हुए बातचीत व समझौते के माध्यम से समाप्त किया जाए।

बाबर ने कहा, "बैठक में उम्मीद जताई गई कि इस प्रस्ताव पर राजनीतिक दलों की ओर से सकारात्मक जवाब आएगा।"
देश में व्याप्त राजनीतिक संकट के समाधान के लिए प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी, सेना प्रमुख अशफाक कयानी और विदेशों राजनयिकों द्वारा जरदारी को राजी करने के प्रयास विफल होने के बाद विपक्ष से बातचीत का यह प्रस्ताव आया है।

समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक जरदारी ने जनरल कयानी से कहा कि तथाकथित वकीलों का प्रस्तावित मार्च सोमवार को खत्म होने के बाद किसी समझौते के फार्मूला पर विचार कर सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+