'अमेरिकियों के कारण आई वैश्विक मंदी'

हार्पर ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रोत्साहन पैकेज की भी आलोचना की और कहा कि यह पैकेज अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने में सक्षम नहीं हो पाएगा।
यह पहला अवसर है जब किसी पश्चिमी देश के नेता ने सीधे अमेरिका को मंदी के लिए जिम्मेदार ठहराया हो। हार्पर ने ओटावा में कहा कि अमेरिकी लोगों ने बिना सोचे समझे जमकर कर्ज लिया जिसका परिणाम आज हमारे सामने है।
हार्पर ने कहा, "हम वैश्विक मंदी के शिकार हो चुके हैं और हमें वाल स्ट्रीट के लोगों तथा निजी क्षेत्र के लोगों के कारण पैदा हुए इस संकट का सामना करना होगा।"
उल्लेखनीय है कि कंजरवेटिव पार्टी के हार्पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश के करीबी रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications