Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चांद ने फिजा को दिया तलाक़

chand fiza
चंडीगढ़। कुछ दिनों पहले एक दूसरे के प्यार में डूबे हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन ऊर्फ चांद मोहम्मद और अनुराधा बाली यानी फिजा ने पूरी दुनिया को छोड़ दिया था लेकिन अब चांद ने अपनी फिज़ा को छोड़ दिया है।

दरअसल चंद्रमोहन ने अपनी दूसरी पत्नी अनुराधा बाली को फोन कर तलाक-कलाक-तलाक कह दिया है। फिलहाल चांद मोहम्मद लंदन में हैं और अपना इलाज करा रहे हैं। फिजा ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया, "चांद ने शुक्रवार रात मुझे फोन किया और तीन बार 'तलाक' कहा।

उन्होंने एसएमएस के जरिए भी मुझे तलाक दिया।" उन्होंने कहा कि वह चांद के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगी। घर से गायब होने के बाद चांद ने पहली बार उनसे फोन पर बात की है।

खबर है कि चांद ने यह भी कहा है कि फिजा के कारण उनके परिवार को काफी बदनामी झेलनी पड़ी है। चांद अब अपने घर पंचकुला वापस लौटेंगे।

चांद और फिजा प्रकरण में यह नया नाटकीय मोड़ उस समय आया है जब कुछ दिन पहले ही पंजाब पुलिस ने चांद को क्लीन चिट दे दी। फिजा ने चांद पर बलात्कार, धोखाधड़ी और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष दिसंबर में हरियाणा के तत्कालीन उप मुख्यमंत्री और एक जमाने में कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे भजनलाल के पुत्र चंद्रमोहन ने अपनी मित्र अनुराधा बाली से निकाह कर लिया था।

दोनों इस्लाम स्वीकार करके चांद मोहम्मद और फिजा बन गए थे। परंतु पिछले दिनों चांद फिजा को छोड़ अपनी पहली पत्नी के साथ चले गए।

फिजा ने यह आरोप भी लगाया कि मोहाली पुलिस चांद मोहम्मद के परिवार के किसी तरह के दबाव में है। मोहाली के सीनियर एसपी जतिंदर सिंह औलख ने कहा था कि फिजा की शिकायत पर काम करते हुए उन्होंने एसपी (सिटी) से जांच करायी और कानूनी राय तक भी ली लेकिन चांद मोहम्मद के खिलाफ कोई मामला नहीं दिखायी दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+