'मंदी से निपटने के लिए हर संभव प्रयास'

'मंदी से निपटने के लिए हर संभव प्रयास'

ब्रिटेन में हुई एक बैठक के बाद वित्तमंत्रियों ने एक संयुक्त बयान में कहा है की आर्थिक विकास की वापसी के लिए सभी आवश्यक क़दम उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

ब्रिटेन के वित्तमंत्री एलिस्टर डार्लिंग ने कहा है कि इस बैठक में इस बात पर सहमति बनी है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के वर्तमान कोष को 250 अरब डॉलर से बढ़ाने के लिए और धन दिए जाने की ज़रुरत है.

उन्होंने कहा है कि देशों को मुसीबत में पड़ने से पहले मुद्राकोष के पास जाना चाहिए न कि मुसीबत में पड़ने के बाद.

जी20 देशों के वित्तमंत्रियों की बैठक ऐसे समय में हुई है जब मंदी से निपटने के लिए किए जाने वाले उपायों को लेकर इन देशों के बीच मतभेद की ख़बरें आ रही थीं.

वित्तमंत्रियों के बीच बनी इस सहमति से अगले महीने जी20 देशों के नेताओं की बैठक के लिए आधार तैयार हो गया है.

ब्रिटिश वित्तमंत्री एलिस्टर डार्लिंग ने इस बैठक के बाद कहा कि जी20 ने आर्थिक मंदी के कारण आए संकट को पहचाना है.

उन्होंने कहा, "हमने विकास को तेज़ करने और रोज़गार के अवसर बढ़ाने के लिए निर्णायक और व्यापक क़दम उठाने का निर्णय लिया है और हम वो सभी क़दम उठाने को तैयार हैं जो ज़रुरी हैं."

इस बैठक में खुला व्यापार और निवेश को बनाए रखने, बैंकों में न्यूनतम ब्याज़ दर बनाए रखने और विकासशील देशों को सहायता देने जैसे निर्णय लिए गए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+