Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अब सिर्फ 15 रुपये में मिलेंगे सीएफएल

cfl
नई दिल्ली। बिजला बचाने के लिए सरकार अब कंपैक्ट फ्लोरसेंट लैंप्स (सीएफएल) सिर्फ 15 रुपये में उपलब्ध कराएगी। जल्द ही यह पूरे देश में लागू हो जाएगी ।

इंडियाज ब्यूरो ऑफ एनर्जी इफिसिएंसी (बीईई) के महानिदेशक अजय माथुर ने कहा कि दो क्षेत्रों में इस बारे में चलाई गई पायलट परियोजना के सफल हो जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

परियोजना के तहत कम कीमत पर सीएफएल का वितरण करने के साथ शेष कीमत की वसूली संयुक्त राष्ट्र योजना के माध्यम से विकसित देशों से की जाती है। संयुक्त राष्ट्र ने क्लीन डेवलपमेंट मैकेनिज्म (सीडीएम) परियोजना चला रखी है।

यह पायलट परियोजना आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम और हरियाणा के यमुनानगर में चलाई गई। इस परियोजना के फलस्वरूप घरेलू बिजली खपत में भारी कमी देखी गई।

माथुर ने यह जानकारी हाल ही में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में दी। 'बचत लैंप' नामक योजना का संचालन केंद्र सरकार, एक निजी कंपनी और बिजली वितरण कंपनियों के बीच हुए समझौते के तहत किया जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+