Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

किश्‍तवाड़ मस्जिद में छिपे आतंकवादी ढेर

Jammu-Kashmir Map
जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले की एक मस्जिद में छुपे लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी शनिवार को रक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए। सेना के अधिकारियों के मुताबिक अभी एक सशस्‍त्र आतंकी के मस्जिद में छिपे होने की आशंका है। मुठभेड़ अभी जारी है।

16वीं कोर के ब्रिगेडियर जनरल ऑफ स्टाफ गुरदीप सिंह ने बताया कि किश्तवाड़ की मस्जिद में छुपे तीनों आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए। सुरक्षा बलों ने अपनी कार्रवाई अभी तक समाप्त नहीं की है क्योंकि उन्हें संदेह है कि चौथा आतंकवादी वहां छुपा हुआ है।

सिंह ने बताया, "वे सभी लश्कर-ए तैयबा के आतंकवादी हैं। उनमें से एक की शिनाख्त इलाके के स्वयंभू कमांडर यूसुफ गुज्जर के रूप में की गई है।"

इससे पहले आतंकवादियों के मस्जिद में छुपने की वजह से सुरक्षा बलों ने उसे चारों ओर से घेर लिया था। पुलिस के अनुसार किश्तवाड़ के दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा पीछा किए जाने बाद आतंकवादी पास की ही एक मस्जिद में जा छुपे थे।

आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सेना के जवानों ने मस्जिद की घेराबंदी कर दी। पूरी सावधानी बरतते हुए सेना ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+