चिदंबरम करेंगे जम्मू-कश्मीर का दौरा

चिदंबरम राज्य की सुरक्षा की स्थितियों के बारे में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ अधिकारियों से विचार-विमर्श करेंगे। राज्य में छह लोकसभा सीटों के लिए चुनाव पांच चरणों में कराए जाएंगे।
एक अधिकारी ने बताया कि चिदंबरम राज्य की शीतकालीन राजधानी का दौरा करेंगे लेकिन यह अभी तक तय नहीं है कि वह श्रीनगर जाएंगे या नहीं।
अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान के ताजा घटनाक्रम और विधानसभा चुनावों में जनता की भागीदारी से अलगाववादियों और आतंकवादियों की हताशा के मद्देनजर उपजी ताजा चुनौतियों के आधार पर वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने अपनी सुरक्षा जरूरतों का आकलन तैयार किया है।
विधानसभा चुनावों में 61 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। इसे अलगाववादी और आतंकवादी संगठनों के लिए आघात के रूप में देखा गया था। इन संगठनों ने चुनाव बहिष्कार का आह्वान किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications