राजनाथ-जेटली में विवाद को भाजपा ने माना

पार्टी के वरिष्ठ नेता एम. वेंकैया नायडू ने बेंगलुरू में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "कोई भी विवाद सार्वजनिक हो जाना पार्टी की सेहत के लिए अच्छा नहीं है।"

उन्होंने कहा कि जेटली द्वारा उठाए गए मुद्दे को सुलझा लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि जेटली ने शुक्रवार को संपन्न हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक का बहिष्कार किया था। पार्टी सूत्रों के मुताबिक वे सुधांशु मित्तल को उत्तर पूर्वी राज्यों के लिए चुनाव का सह-प्रभारी बनाए जाने से नाराज हैं।

पार्टी के एक नेता ने आईएएनएस को शुक्रवार को बताया था, "जेटली को पिछले शुक्रवार को ही भाजपा का मुख्य चुनाव प्रबंधक बनाया गया था। उनकी नाराजगी इस बात को लेकर है कि बगैर उनसे सलाह मशविरा किए ही मित्तल को उत्तरपूर्व के राज्यों के लिए सह-प्रभारी बना दिया गया।"

ज्ञात हो कि सुधांशु मित्तल भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के बेहद करीबी थे।

इस बीच, मित्तल ने स्पष्ट किया है कि उनका जेटली से किसी प्रकार को कोई विवाद नहीं है। मित्तल ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "अगर मैंने कोई गलती की है तो मैं इसके लिए माफी मांगने को तैयार हूं। मुझे नहीं लगता कि मेरे और जेटली के बीच कोई विवाद है।"

उन्होंने कहा, "मेरी नियुक्ति इसलिए हुई है क्योंकि मैंने उत्तरपूर्व के राज्यों के लिए बहुत काम किया है। असम गण परिषद के साथ सीटों के तालमेल में भी मेरी भूमिका रही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+