जेटली की नाराजगी बड़े परिवार में होने वाली गलतफहमी जैसी : जोशी
उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "भाजपा में कोई विवाद नहीं है। बड़े परिवार में कभी-कभी गलतफहमियां हो जाती है।"
शुक्रवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में जेटली के शामिल न होने के बारे में बार-बार पूछे जाने पर जोशी ने कहा, "आप उन्हीं से पूछ लीजिए। हो सकता है उन्हें उस दिन कोई महत्वपूर्ण काम हो। मीडिया ने बेवजह इस मामले को तूल दिया हुआ है।"
उल्लेखनीय है कि जेटली ने शुक्रवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक का बहिष्कार किया था। वे मशहूर व्यापारी सुधांशु मित्तल को पूर्वोत्तर राज्यों के लिए चुनाव का सह संयोजक बनाए जाने से नाराज बताए जाते हैं।
जोशी ने जोर देकर कहा कि भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा भी शामिल रहेगा क्योंकि यह सिर्फ भाजपा का मामला नहीं है बल्कि पूरे देश से जुड़ा मामला है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हर किसी को राम मंदिर निर्माण के लिए आगे आना चाहिए और जरूरत पड़ी तो कानून में संशोधन भी किया जाना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications