भारत से प्यार करता हैं इंडोनेशियाई नर्तक

बाली, 14 मार्च (आईएएनएस)। दिदिक निनि थोवोक इंडोनेशिया के सबसे चर्चित नर्तकों में से एक हैं। यह बहुमुखी कलाकार विभिन्न तरह के नृत्यों में पारंगत है। थोवोक यूं तो पूरी दुनिया में प्रख्यात हैं लेकिन भारत उनका सबसे पसंदीदा देश है।

इंटरनेशनल बाली इंडिया योग महोत्सव में अपने नृत्य का प्रदर्शन शुरू करने के पहले थोवोक ने आईएएनएस से कहा, "भारत एक मजेदार देश है। हमने भरत नाट्यम सहित नृत्य के कई रूपों को सीखा है। लेकिन यदि आप मुझसे पूछेंगे कि कौन-सा नृत्य सबसे हृदयस्पर्शी है तो मैं कहूंगा कि भारतीय शास्त्रीय नृत्य। यह बहुत ही सुंदर है।"

थोवोक बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं। नृत्य, गायन, हास्य, मेकअप कला, अभिनय और शिक्षण, इन सभी कलाओं में वह पारंगत हैं।

थोवोक कहते हैं, "नृत्य के सभी रूप भारतीय नृत्य की तरह नहीं हैं। जापानी और चीनी नृत्य बिल्कुल अलग हैं। नृत्य के इन रूपों में मूवमेंट बहुत ही चिंतनशील होता है।"

योग के प्रति गहरा लगाव रखने वाले थोवोक ने कहा कि योग उन्हें नृत्य में काफी मदद करता है। वह पिछले एक वर्ष से योग का अभ्यास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "योग अपनी धड़कन को नियंत्रित करना सिखाता है। यह किसी भी कलाकार के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। मुझे इससे बहुत ही लाभ हुआ है।"

थोवोक को हिंदी फिल्मों से भी प्यार है। खासतौर से हेमा मालिनी की फिल्में उन्हें बेहद पसंद हैं।

वह कहते हैं, "मुझे वह इसलिए अच्छी लगती हैं क्योंकि वह एक शास्त्रीय नृत्यांगना हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+