चांद मोहम्मद ने फिजा को फोन पर तलाक दिया (लीड-1)
फिजा ने शनिवार को यहां अपने आवास पर संवाददाताओं को बताया, "शुक्रवार की रात मुझे चांद का एक एसएमएस मिला जिसमें उन्होंने तीन बार तलाक शब्द लिखा था। इसके तुरंत बाद उनका फोन आया और उन्होंने वही बात दोहराई।
फिजा ने कहा, "वह अभी भी लंदन में हैं और उन्होंने मुझे फोन पर धमकी दी है। उन्होंने मुझसे कहा कि चुनावों के बाद मुझे कोई नहीं बचा पाएगा। चांद ने फोन पर स्वीकार किया कि उनकी पत्नी सीमा बिश्नोई के उनके भाई कुलदीप बिश्नोई के साथ अवैध संबंध हैं और इसीलिए वह उसे छोड़ना चाहते थे।"
चांद और फिजा प्रकरण में यह नया नाटकीय मोड़ उस समय आया है जब कुछ दिन पहले ही पंजाब पुलिस ने चांद को क्लीन चिट दे दी। फिजा ने चांद पर बलात्कार, धोखाधड़ी और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष दिसंबर में हरियाणा के तत्कालीन उप मुख्यमंत्री और एक जमाने में कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे भजनलाल के पुत्र चंद्रमोहन ने अपनी मित्र अनुराधा बाली से निकाह कर लिया था। दोनों इस्लाम स्वीकार करके चांद मोहम्मद और फिजा बन गए थे। परंतु पिछले दिनों चांद फिजा को छोड़ अपनी पहली पत्नी के साथ चले गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications