तीसरे मोर्चे का गठन समझ से परे : मुखर्जी
पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक विशेष संवाददाता सम्मेलन में मुखर्जी ने कहा, "मुझे तीसरे मोर्चे का गणित समझ में नहीं आ रहा है। आखिर उनका उद्देश्य क्या है? क्या उनका उद्देश्य गैर-कांग्रेस और गैर-भाजपा सरकार बनाना है। क्या आज तक ऐसा हो पाया है?"
मुखर्जी ने कहा, "मैं नहीं जानता कि तीसरे मोर्चे का कोई घटक दल किसी को बतौर प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करेगा। मैं नहीं जानता कि उनके पास कोई साझा कार्यक्रम भी है या नहीं और यह यदि किसी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए है तो यह ठीक वैसा ही है जैसा घोड़े के आगे घोड़ागाड़ी को रखना।"
यह पूछे जाने पर कि क्या वे तीसरे मोर्चे के गठन से चिंतित हैं तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, "कतई नहीं।"
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को कर्नाटक में एक रैली के दौरान तीसरे मोर्चे के गठन का एलान किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications