झामुमो के बदलते रुख से कांग्रेस नाराज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप बालमुचु ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि झामुमो नेता दुर्गा सोरेन का शुक्रवार का बयान संप्रग के लिए बड़ा धक्का है। दुर्गा सोरेन ने शुक्रवार को कहा था कि कांग्रेस के साथ सीटों के तालमेल पर कोई समझौता तब तक नहीं होगा जब तक कि झामुमो का कोई नेता मुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं ले लेता।
उन्होंने कहा, "इस प्रकार के बयानों से लोकसभा के आगामी चुनाव में संप्रग के अधिक से अधिक सीट जीतने की संभावनाओं को नुकसान पहुंचेगा।"
उल्लेखनीय है कि इस सप्ताह के आरंभ में कांग्रेस और झामुमो ने लोकसभा की सीटों के बंटवारे को लेकर संप्रग के घटक दलों के बीच तालमेल हो जाने की बात कही थी। तय हुआ था कि झामुमो चार, कांग्रेस छह और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दो सीटों पर सहमति नहीं बन पाई थी। राज्य में लोकसभा की 14 सीटें हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications