भारतीय मूल की कनाडाई महिला सांसद विवादों में फंसी
टोरंटो, 14 मार्च (आईएएनएस)। मैक्सिम पत्रिका द्वारा दुनिया की तीसरी सबसे सेक्सी राजनीतिज्ञ करार दी गई भारतीय मूल की युवा कनाडाई सांसद रुबी धल्ला गहरे विवाद में घिर गई हैं।
ब्रांप्टन-स्प्रिंगडेल संसदीय क्षेत्र से सांसद धल्ला अब एक हिंदी फिल्म की डीवीडी के वितरण को रोकने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। वर्ष 2003 में बनी इस फिल्म 'क्यों किस लिए' में धल्ला और फिल्म के निर्माता व साथी कलाकार चरणजीत सिहरा के बीच कुछ आपत्तिजनक दृश्य फिल्माए गए थे।
धल्ला का कहना है कि उनकी छवि खराब करने के लिए फिल्म के दृश्यों और पोस्टरों से छेड़छाड़ की गई है।
फिल्म स्थानीय सुखविंदर ढिल्लों हत्याकांड पर आधारित है जिसमें एक पत्नी ने बीमे की राशि हड़पने के लिए अपने पति की हत्या कर दी थी।
फिल्म का प्रदर्शन कनाडा और भारत में किया गया था और अब निर्माता उसकी डीवीडी जारी करना चाहता है। इसे रोकने के लिए धल्ला ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने एक स्थानीय समाचार पत्र को बताया कि फिल्म के कुछ दृश्यों और पोस्टरों में उनका चेहरा किसी और के बदन के साथ जोड़ दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications