पाकिस्तान की सूचना मंत्री ने इस्तीफा दिया (लीड-2)

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से खबर दी गई है कि पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की करीबी सहयोगी रहमान ने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की अध्यक्षता में शुक्रवार रात हुई उच्च-स्तरीय बैठक में इस्तीफा दे दिया।

बैठक में मौजूदा राजनीतिक संकट के संदर्भ में मीडिया से संबंधित मसला उठने पर उन्होंने अपने इस्तीफे की पेशकश की। इस बैठक में प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी और गृहमंत्री रहमान मलिक भी मौजूद थे।

हालांकि सरकार की इस ओर से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

वकीलों के आंदोलन और विपक्षी पार्टियों तथा सरकार के बीच जारी टकराव की कवरेज की वजह से सरकार ने शुक्रवार को पाकिस्तान के कई शहरों में 'जियो टीवी' और 'आज टीवी' के प्रसारण पर रोक लगा दी थी।

सूत्रों ने जियो टीवी को बताया कि रहमान ने इससे पहले चेतावनी दी थी कि यदि मीडिया पर अंकुश लगा तो वह इस्तीफा दे देंगी। उन्होंने पहले तो जरदारी से प्रतिबंध हटाने की अपील की और जब वह उन्हें राजी करने में नाकाम रहीं तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

सूचना मंत्री ने यह आरोप भी लगाया कि मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के मामले में प्रधानमंत्री और उनकी अनदेखी की गई और यह आदेश सीधे राष्ट्रपति भवन से आए।

इससे पहले जरदारी के प्रवक्ता फरहतुल्लाह बाबर ने शेरी के इस्तीफे का खंडन किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+