'सुपर 30' पर वृत्तचित्र का प्रसारण करेगा डिस्कवरी चैनल

'सुपर 30' के संचालक आनंद कुमार ने कहा, "डिस्कवरी चैनल रविवार दोपहर और 21 व 29 मार्च को सुपर 30 की सफलता की कहानी प्रसारित करेगा।"

'सुपर 30' आईआईटी में दाखिला चाहने वाले 30 गरीब और कमजोर तबके के छात्रों को निशुल्क कोचिंग, भोजन और रहने की सुविधा मुहैया करवाता है। पिछले साल 'सुपर 30' के सभी 30 छात्रों ने आईआईटी की कड़ी प्रवेश परीक्षा पास की थी।

कुमार ने कहा, "यह पहला मौका था जब 'सुपर 30' ने 100 फीसदी कामयाबी हासिल की। 'सुपर 30' की सफलता कड़ी मेहनत और छात्रों को उचित निर्देशन देने का नतीजा है।"

एक घंटे के इस वृत्तचित्र का निर्माण वेरोनिका हॉल और निर्देशन क्रिस्टोफर मिशेल ने की है। इसमे सात साल पहले गणितज्ञ आनंद कुमार द्वारा स्थापित इस कोचिंक संस्थान के सभी पहलुओं को शामिल किया गया है।

करीब एक साल की शूटिंग के बाद तैयार इस वृत्तचित्र में निम्न वर्ग के छात्रों में पैदा होते आत्मविश्वास को दिखाया गया है।

डिस्कवरी चैनल के राजीव बख्शी ने कहा, "यह सफलता की कहानी है जिसे बारे में बहुत लोग जानना और देखना चाहेंगे। यही कारण है कि डिस्कवरी ने आनंद की सफलता पर एक घंटे का वृत्तचित्र प्रसारित करने का फैसला किया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+