लोकसभा चुनाव में अगप का समर्थन करेगी 'इत्र सम्राट' की पार्टी

गुवाहाटी, 14 मार्च (आईएएनएस)। 'इत्र सम्राट' (परफ्यूम किंग) के नाम से मशहूर असम युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एयूडीएफ) के अध्यक्ष बदरूद्दीन अजमल ने शनिवार को कहा है कि लोकसभा के आगामी चुनाव में उनकी पार्टी राज्य के प्रमुख विपक्षी दल असम गण परिषद (अगप) का समर्थन करेगी।

अजमल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हमें यदि ऐसा लगा कि अगप का कोई उम्मीदवार अच्छा है और वह धर्मनिरपेक्ष है तो हम चुनाव में उसकी मदद करेंगे।"

अजमल का यह बयान काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि अगप लोकसभा का अगला चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर लड़ने की घोषणा कर चुकी है। वैसे भी एयूडीएफ की पहचान असम के अल्पसंख्यकों के हितों का ध्यान रखने वाली पार्टी के रूप में है।

उन्होंने कहा, "अगप और भाजपा का गठबंधन नहीं हुआ है बल्कि सीटों का तालमेल हुआ है। हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है। हम अगप-भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार का समर्थन नहीं करेंगे। हम सिर्फ अगप के उसी उम्मीदवार का समर्थन करेंगे जहां उनका सीधा मुकाबला हमारे उम्मीदवार से न हो।"

उन्होंने कहा कि असम की लोकसभा की 14 संसदीय सीटों में से उनकी पार्टी आठ से नौ सीटों पर अपने उम्मीवार उतारेगी और हमें पूरी उम्मीद है कि हमें चार से पांच सीटों पर सफलता मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि अगप के अध्यक्ष चंद्रमोहन पटवारी ने शुक्रवार को कहा था कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम के लिए एयूडीएफ से समझौता करना चाहेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+