कश्मीर में 3 आतंकवादी ढेर (लीड-1)
जम्मू, 14 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले की एक मस्जिद में छुपे लश्कर-ए तैयबा के तीन आतंकवादी शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए।
16वीं कोर के ब्रिगेडियर जनरल ऑफ स्टाफ गुरदीप सिंह ने बताया कि किश्तवाड़ की मस्जिद में छुपे तीनों आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए। सुरक्षा बलों ने अपनी कार्रवाई अभी तक समाप्त नहीं की है क्योंकि उन्हें संदेह है कि चौथा आतंकवादी वहां छुपा हुआ है।
सिंह ने बताया, "वे सभी लश्कर-ए तैयबा के आतंकवादी हैं। उनमें से एक की शिनाख्त इलाके के स्वयंभू कमांडर यूसुफ गुज्जर के रूप में की गई है।"
इससे पहले आतंकवादियों के मस्जिद में छुपने की वजह से सुरक्षा बलों ने उसे चारों ओर से घेर लिया था। पुलिस के अनुसार किश्तवाड़ के दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा पीछा किए जाने बाद आतंकवादी पास की ही एक मस्जिद में जा छुपे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications