पाकिस्तान में लगातार खराब होती परिस्थितियों से चिंतित है अमेरिका
वाशिंगटन, 14 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका पाकिस्तान के राजनीतिक संकट को लेकर अत्यंत चिंतित है लेकिन उसे नहीं लगता अभी वहां ऐसी कोई स्थिति है जिसमें सैन्य हस्तक्षेप की आशंका हो।
अमेरिकी ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के प्रमुख एडमिरल माइकल मुलेन ने एक साक्षात्कार में कहा, "पाकिस्तान में परिस्थितियां लगातार खराब होती जा रही हैं। वहां का राजनीतिक नेतृत्व भी अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम कर रहा है।"
मुलेन ने कहा कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल अशफाक कयानी लोकतांत्रिक सरकार को लेकर प्रतिबद्ध हैं और अपने पूर्ववर्ती सेना प्रमुख और पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की तरह सत्ता पर काबिज नहीं होना चाहते।
पाकिस्तान 16.5 करोड़ की आबादी वाला परमाणु क्षमता संपन्न देश है और ऐसे में हम वहां के संकट पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। मुलेन ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि पाकिस्तान की मौजूदा परिस्थितियों में वहां सेना के हस्तक्षेप की संभावना है।
मुलेन ने यह भी कहा कि कयानी राजनीति से दूर रहने के इच्छुक हैं और वह पाकिस्तान के हित में सोचते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications