'दलाई लामा चाहें तो जारी रहेगी वार्ता'

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक जियाबाओ ने शुक्रवार को कहा, "तिब्बत चीन का अभिन्न हिस्सा है और इससे जुड़े मुद्दे हमारा आतंरिक मामला है। इसमें दूसरे देशों को दखल नहीं देना चाहिए।"
उन्होंने कहा कि तिब्बत के मुद्दे पर चीन का रुख स्थायी और स्पष्ट है। अगर दलाई लामा अपना अलगाववादी रवैया छोड़ देते हैं जो इस मुद्दे पर बातचीत के दरवाजे हमेशा खुले हैं।
चीनी प्रधानमंत्री ने कहा कि दलाई लामा के प्रतिनिधियों के आग्रह पर ही सरकार ने उनसे बातचीत की थी। उन्होंने कहा, "तिब्बत में हालात स्थिर है। तिब्बती लोग शांतिपूर्ण और स्थिर माहौल में जीने और काम करने की उम्मीद रखते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications