बीबीसी के प्रस्तोता ने माफी मांगी

chris eakin
लंदन। बीबीसी के समाचार प्रस्तोता क्रिस एकिन ने उस मजाक की आलोचना होने के बाद माफी मांगी है जिसमें उन्होंने दर्शकों से कहा था कि क्या उन्हें उनके श्रीलंकाई सहयोगी जॉर्ज अलागियाह और चिंपांजी में कोई समानता दिखती है।

एकिन स्वीडन के चिड़ियाघर में बंद एक चिंपांजी का जिक्र कर रहे थे जो आगंतुकों पर फेंकने के लिए पत्थर एकत्रित करता है। उन्होंने पूछा, "क्या आपको कोई समानता दिखती है?"

वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार इसके बाद उन्होंने माइक तमिल मूल के अलागियाह को सौंप दिया। अलगियाह इस टिप्पणी पर चकित दिखे लेकिन वह इस मजाक पर हंसे।

एकिन ने कहा, "यह एक हल्का फुल्का मजाक था जिसका कोई गलत इरादा नहीं था। मुझे पता है जार्ज इसका कोई गलत मतलब नहीं लगाएंगे। हम दोनों पुराने दोस्त हैं और अगर मैंने गैरइरादतन कोई जुर्म किया है तो मैं माफी मांगता हूं।"

अलागियाह ने कहा, "क्रिस ने निजी तौर पर मुझसे बातचीत की है और मैंने उनकी माफी स्वीकार कर ली है।" बीबीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, "यह एक अनुचित टिप्पणी थी जिसे नहीं किया जाना चाहिए था। हमने क्रिस की सफाई स्वीकार कर ली है और उन्होंने आश्वस्त किया है कि इसे दोहराया नहीं जाएगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+