एशियाई शेयर बाज़ारों में भारी तेज़ी

भारत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का मुख्य सूचकांक सेंसेक्स लगभग तीन सौ अंकों की बढ़त पर कारोबार कर रहा है.
पिछले दो दिनों के भीतर इसमें लगभग पाँच सौ अंकों की तेज़ी दर्ज की गई है और यह आठ हज़ार 650 के आस-पास कारोबार कर रहा है.
भारतीय बाज़ारों में तेज़ी का एक कारण महँगाई में कमी और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक से उभरे कुछ सकारात्मक संकेतों को माना जा रहा है.
इस सूचकांक के मुताबिक जनवरी में भी उत्पादन में गिरावट आई लेकिन पूँजीगत वस्तुओं के उत्पादन में 15 फ़ीसदी की तेजी आई है.
विश्व बाज़ार
जापानी शेयर बाज़ार के सूचकांक निक्केई में पाँच फ़ीसदी का उछाल आया जो इस वर्ष एक दिन में आई सबसे बड़ी बढ़त है.
वहाँ की सरकार ने कहा है कि ज़रूरत पड़ी तो अप्रैल तक एक और आर्थिक पैकेज की घोषणा की जा सकती है.
जापानी शेयर बाज़ार में रिकॉर्ड उछाल आया
जापान सरकार ने कहा है कि वह अर्थव्यवस्था में जान डालने के लिए तीन बैंकों को और नकदी उपलब्ध कराएगी.
निक्केई शुक्रवार को 370 अंक ऊपर जाकर लगभग सात हज़ार 570 पर बंद हुआ.
इस बीच चीन के प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई है कि अगले वर्ष तक विश्व अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट आएगी.
अमरीकी बैंकिंग व्यवस्था के लिए सकारात्मक ख़बर ये है कि बैंक ऑफ़ अमेरिका मुनाफ़े में लौट आया है.
बैंक ने कहा है कि पिछले वर्ष भारी घाटे के बाद जनवरी-फ़रवरी में उसे मुनाफ़ा हुआ है.
उधर संकटों से घिरे सिटी बैंक ने कहा है कि अब उसे सरकारी सहायता की ज़रूरत नहीं है.


Click it and Unblock the Notifications