पेलिन की बेटी का प्रेमी से रिश्ता टूटा

bristol johnston

अमरीका में उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रही सारा पेलिन की 18 साल की बेटी ब्रिस्टल और उनके चर्चित प्रेमी लेवी जॉन्सटन के बीच रिश्ता ख़त्म हो गया है.

सारा पेलिन को जब रिपब्लिकन पार्टी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया उसके तुरंत बाद ही इस जोड़ी की ख़ूब चर्चा हुई थी क्योंकि तब ब्रिस्टल अपने प्रेमी लेवी के बच्चे की माँ बनने वाली थी. ब्रिस्टल ने दिसंबर में बच्चे को जन्म दिया था.

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार लेवी जॉन्सटन ने बताया कि उन्होंने और ब्रिस्टल ने आपसी सहमति के आधार पर 'कुछ समय पहले' अपने तीन साल पुराने रिश्ते को ख़त्म करने का फ़ैसला किया है. लेवी जॉन्सटन ने कहा है कि इस रिश्ते के टूटने को लेकर जो चर्चाएँ इंटरनेट पर चल रही थीं वो सही नहीं थीं.

चर्चिच रिश्ता

उधर सारा पेलिन की राजनीतिक समिति के ज़रिए जारी बयान में ब्रिस्टल पेलिन ने कहा है कि उनके रिश्तों में मीडिया ने जिस तरह से ताकझांक की वह 'विनाशकारी' साबित हुई.

इस बयान में कहा गया है, "दुर्भाग्य से मेरे परिवार ने बहुत से लोगों को पेलिन नाम को भुनाने के लिए बहुत कुछ कहते और करते देखा है." सारा पेलिन के प्रचार के दौरान यह दंपति साथ भी दिखा था

सारा पेलिन के प्रवक्ता बिल मैकएलिस्टर ने रिश्ता टूटने के विषय में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.अलास्का की गवर्नर सारा पेलिन को रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाने के बाद उन्होंने अपनी बेटी के गर्भवती होने और सगाई का बात सार्वजनिक की थी.

सारा पेलिन सामाजिक परंपरावादी हैं और उन्होंने अपनी बेटी का गर्भपात करवाने से इनकार कर दिया और उनके पूरे चुनाव प्रचार के दौरान यह चर्चा का विषय रहा.

दिसंबर में सारा पेलिन ने कहा था कि उनकी बेटी ब्रिस्टल और लेवी जॉन्सटन अपने बच्चे को प्यार भरा और सुरक्षित भविष्य देने के लिए वही करेंगे जो लाखों युवा दंपतियों ने किया है.

ब्रिस्टल पेलिन ने पिछले महीने फ़ॉक्स न्यूज़ को दिए एक साक्षात्कार में लेवी जॉन्सटन के अच्छे पिता होने की तारीफ़ की थी.इस दंपति ने कहा था कि वे गर्मियों में विवाह करने की योजना बना रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+