पुलिस बनी आरोपी नेताओं की हिमायती

gujarat riots
अहमदाबाद। विशेष लोक अभियोजक जे.एम. पांचाल ने गुरुवार को गुजरात उच्च न्यायालय को बताया कि वर्ष 2002 में हुए गुजरात दंगों के पीड़ितों ने अपनी रिपोर्ट में राज्य की मंत्री माया कोडनानी और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता जयदीप पटेल पर हिंसा में शामिल होने का आरोप लगाया था लेकिन राज्य पुलिस ने उनके नाम आरोपियों की सूची से निकाल दिए थे।

राज्य की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री कोडनानी और पटेल पर नरोदा पाटिया और नरोदा गाम में वर्ष 2002 में हिंसक भीड़ का नेतृत्व करने का आरोप है। इन घटनाओं में ही 106 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

पांचाल ने बताया कि दंगा पीड़ितों ने जांच एजेंसियों के समक्ष रिकार्ड कराए गए अपने वक्तव्यों में कोडनानी और पटेल का नाम दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई शुक्रवार को भी जारी रहेगी। गुरुवार को निर्धारित समय में कोडनानी और पटेल के वकील बहस पूरी नहीं कर पाए थे।

शुक्रवार को उच्च न्यायालय में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त विशेष जांच दल (एसआईटी) की एक अपील पर सुनवाई होगी जिसमें अहमदाबाद में गोधरा कांड के बाद हुए दंगों के सिलसिले में उपरोक्त दोनों को अग्रिम जमानत पर रोक चाही गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+