पाकिस्तान को सवालों का जवाब मिला

भारत का दावा है कि उसने इस बार पाकिस्तान को और ठोस सबूत दिए हैं, जिनमें फ़ॉरेन्सिक रिपोर्ट भी शामिल है.
भारत ने कहा है कि पाकिस्तान अब मुंबई हमलों से जुड़े लोगों के ख़िलाफ़ तेज़ी से कार्रवाई करे.
शुक्रवार को नई दिल्ली में विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त शाहिद मलिक को भारत का जवाब सौंपा.
पाकिस्तान के 30 सवालों के जवाब हमने एक साथ दे दिए हैं. ये विस्तृत दस्वातेज़ है और इसमें पाकिस्तान के सभी 30 सवालों के जवाब हैं पी चिदंबरम
| |
भारत ने अपने जवाबों को 400 पन्ने के दस्तावेज़ के रूप में पाकिस्तान को सौंपा है.
क़रीब एक महीना पहले पाकिस्तान ने भारत से कुछ और सवालों के जवाब मांगे थे और कहा था कि अभियुक्तों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई के लिए इनके जवाब काफ़ी ज़रूरी हैं.
भारत का कहना है कि चार सौ पन्ने के इस दस्तावेज़ में 10 हमलावरों और उनके पाकिस्तानी आकाओं के बीच बातचीत का ब्यौरा है. साथ ही इसमें हमलावरों की उंगलियों के निशान और अन्य जानकारियाँ भी दी गई हैं.
कार्रवाई
गृह मंत्री पी चिदंबरम का कहना है कि भारत ने विस्तार से पाकिस्तान के सवालों का जवाब दिया है और अब इन पर्याप्त जवाबों के आधार पर पाकिस्तान को अभियुक्तों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करनी चाहिए.
चिदंबरम ने कार्रवाई की मांग की है
गृह मंत्री पी चिदंबरम ने पहले यह दस्तावेज़ विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी को सौंपा जिसके बाद शिवशंकर मेनन ने इसे पाकिस्तान के उच्चायुक्त को दिया.
गृह मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के सवालों का उचित जवाब दिया गया है.
प्रणब मुखर्जी से मुलाक़ात के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के 30 सवालों के जवाब हमने एक साथ दे दिए हैं. ये विस्तृत दस्वातेज़ है और इसमें पाकिस्तान के सभी 30 सवालों के जवाब हैं."
पहली बार भारत ने पाँच जनवरी को पाकिस्तान को मुंबई हमलों से संबंधित जानकारियाँ सौंपी थी.
जिसके बाद पाकिस्तान ने कुछ लोगों पर कार्रवाई तो की और यह स्वीकार भी किया कि हमले की साज़िश का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में रचा गया, लेकिन उसने यह भी कहा कि उसे और सवालों के जवाब चाहिए.
इस साल 12 फरवरी को पाकिस्तान ने भारत को 30 सवालों की सूची सौंपी. 26 नवंबर को मुंबई में हुए हमलों में कम से कम 170 लोग मारे गए थे.


Click it and Unblock the Notifications