हिमाचल रैगिंग: चार छात्र निष्कासित

ज्ञात हो कि यहां के मेडिकल कालेज में तृतीय वर्ष के छात्रों ने प्रथम वर्ष के रैगिंग के दौरान छात्र अमन कचरू की इस कदर पिटाई कि बाद में उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मामला प्रकाश में आने पर कॉलेज प्राचार्य ने इस्तीफा दे दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने चार छात्रों पर हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज के नए प्राचार्य अनिल चौहान ने गुरुवार को उन चारों छात्रों को कॉलेज से निष्कासित कर दिया। प्राचार्य के मुताबिक निष्कासित किये गये छात्रों के नाम-अभिनव वर्मा, मुकुल शर्मा, अजय वर्मा और नवीन वर्मा हैं।


Click it and Unblock the Notifications