मुझे बनाओ पीएम उम्मीदवार: माया

गुरुवार को नौ दलों द्वारा गठित तीसरे मोर्चे में पहल ही दिन से विवाद शुरू हो गया है। पहला विवाद बसपा की मायावती ने खड़ा किया है। मायावती ने कहा है कि वह मोर्चे में तभी शामिल होंगी, जब उन्हें पीएम कैंडिडेट बनाया जाए।
इसके लिए मायावती ने तीसरे मोर्चे के वरिष्ठ नेताओं को तीन दिन की मोहलत भी दी है। मायावती ने सतीश चंद्र मिश्रा के माध्यम से यह संदेश तीसरे मोर्चे तक पहुंचा भी दिया है।
मायावती 15 मार्च को कांशीराम के जन्मदिन पर एक भोज रख रही हैं। इसमें तीसरे मोर्चे के नेताओं को न्योता दिया गया है। मायावती चाहती हैं कि इस मौके पर पीएम पद का मामला सुलझा लिया जाए।


Click it and Unblock the Notifications