इस साल धुएं में उड़ेंगे 500 अरब डॉलर

तंबाकू के इस्तेमाल से जुड़ी रिपोर्ट 'द टोबेको एटलस' के तीसरे संस्करण में दुनिया भर में तंबाकू के इस्तेमाल, उसके विनियमन, कीमतों आदि के बारे में जानकारी दी गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक आर्थिक मंदी के इस दौर में तनाव और दबाव से राहत दिलाने वाले उत्पादों की बिक्री बढ़ रही है और ऐसे में तंबाकू कोई अपवाद नहीं है।
रिपोर्ट के सह-लेखक और जार्जिया विश्वविद्यालय के जन स्वास्थ्य विभाग के निदेशक माइकल एरिक्सन के मुताबिक नौकरियां गंवाने वाले लोग धूम्रपान आदि में खुशियां तलाशते हैं जो दुर्भाग्यवश उनके लिए खासा नुकसानदेह हो सकता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि उद्योगपतियों बिल गेट्स और माइकल ब्लूमबर्ग ने तंबाकू नियंत्रण में 50 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
इसके अतिरिक्त तंबाकू नियंत्रण के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक समझौते पर अमेरिका को छोड़कर 163 देशों से हस्ताक्षर किए हैं। जिसके तहत इससे जुड़े विज्ञापनों पर प्रतिबंध और स्वच्छ वायु संबंधी कानून लागू करने जैसे कार्यो को अंजाम दिया जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications