चीन कम करेगा राजकोषीय घाटा : प्रधानमंत्री

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार संसद के वार्षिक सत्र के बाद संवाददाताओं से बातचीत में जियाबाओ ने कहा कि उनका आकलन सरकार द्वारा पिछले वर्षो में राजकोषीय घाटा कम करने के लिए लगातार किए गए प्रयासों पर आधारित है।
जियाबाओ ने कहा कि पिछले कुछ वर्षो में आर्थिक विकास के कारण चीन का राष्ट्रीय राजस्व लगातार बढ़ा है जिससे राजकोषीय घाटे का प्रबंधन करने में मदद मिलेगी।
वर्ष 2008 में देश का राजकोषीय घाटा 180 अरब युआन रहा जो देश के सकल घरेलू उत्पाद का 0.8 फीसदी था। इससे पहले वर्ष 2003 में यह घाटा 319.8 अरब युआन अर्थात देश के सकल घरेलू उत्पाद का 2.6 फीसदी था।
जियाबाओ ने कहा कि जैसे-जैसे आर्थिक हालात सुधरेंगे सरकार के राजस्व में भी इजाफा होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications