अमेरिका में एफबीआई की जांच के बीच छुट्टी पर गए विवेक कुंद्रा
वाशिंगटन, 13 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका में व्हाइट हाउस के नवनियुक्त मुख्य सूचना अधिकारी विवेक कुंद्रा के उस समय छुट्टी पर चले जाने की खबर है जब उनके पुराने कार्यालय से जुड़ी धांधली की जांच संघीय जांच ब्यूरो (एएफबीआई) कर रही है।
कुंद्रा ने एक सप्ताह पहले ही नया पदभार संभाला था। वह इससे पहले वाशिंगटन में दूर संचार से जुड़ी एक सरकारी एजेंसी के निदेशक थे।
उनके पुराने कार्यालय से जुड़ी वित्तीय धांधली के आरोप में गुरुवार को भारतीय मूल के एक अमेरिकी कारोबारी और एक सरकारी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया।
समाचार चैनल 'सीएनएन' ने खबर दी है कि इस मामले में कुंद्रा शामिल नहीं हैं। इस मामले के दो आरोपी युसूफ अकार और सुशील बंसल हैं। इन पर घूस लेने और वित्तीय गबन की साजिश रचने का आरोप है।
अदालत ने मंगलवार को सरकारी अधिकारी अकार को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि अकार के वाशिंगटन स्थित मकान से 70,000 डॉलर की नकदी बरामद की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications