चुनाव प्रचार में व्यक्तिगत आक्षेप नहीं करें : अगप अध्यक्ष

गुवाहाटी, 13 मार्च (आईएएनएस)। असम की मुख्य विपक्ष पार्टी असम गण परिषद (अगप) के अध्यक्ष चंद्रमोहन पटवारी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से आगामी संसदीय चुनाव के दौरान प्रचार में व्यक्तिगत आक्षेप नहीं करने और भड़काऊ भाषण नहीं देने की अपील की।

अगप अध्यक्ष ने आईएएनएस से कहा कि कांग्रेस के नेता अपने अभियानों में गलत शब्दों का प्रयोग कर हमें उकसा रहे हैं, जबकि असम की जनता शब्दों की ऐसी लड़ाई पसंद नहीं करती और वे हमसे ऐसी आशा भी नहीं रखती।

राज्य में कांग्रेस और अगप-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन के बीच वाकयुद्ध उस समय और गरमा गया, जब कांग्रेस ने अगप को 'वेश्याओं' की पार्टी करार दिया था।

इस आरोप के जवाब में एक संवाददाता सम्मेलन में पटवारी ने राज्य के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का 'नौकर' करार दिया। उन्होंने कहा, "मैं मुख्यमंत्री को नौकर नहीं कहना चाहता। लेकिन अगप के नेता की हैसियत से पार्टी का बचाव कर रहा हूं। इसी कारण मैंने इस प्रकार के गलत शब्दों का प्रयोग किया।"

पटवारी ने कहा, "पहले कांग्रेस माफी मांगे, उसके बाद ही मैं नौकर शब्द का प्रयोग करने के लिए माफी मागूंगा।" उन्होंने कहा कि आगामी आम चुनावों में अगप-भाजपा गठबंधन कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+