Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हिमाचल प्रदेश में 2909 ग्राम पंचायतों को सड़क मार्ग से जोड़ा गया

ठाकुर गुलाब सिंह ने कहा कि प्रदेश के लिए विश्व बैंक के सहयोग से 1365़ 435 करोड़ रुपये की हिमाचल प्रदेश राज्य सड़क योजना आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत 435 किलोमीटर राज्य उच्च मार्ग तथा जिला के प्रमुख मागरें को स्तरोन्नत तथा 2000 किलोमीटर लम्बी सड़कों का रखरखाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक इस योजना के तहत 591.04 करोड़ रुपये के कार्य आवंटित किए जा चुके हैं तथा सभी परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना वर्ष 2011 तक पूरी हो जाएगी।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि वर्ष 2008-09 के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 170 करोड़ रुपये व्यय करके प्रदेश में 527 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण तथा 591 किलोमीटर सड़कों को स्तरोन्नत किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत 485 बस्तियों को सड़क सुविधा प्रदान की जा चुकी है।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 500 से अधिक आबादी वाले सभी गांवों को वर्ष 2009 तथा 250 से अधिक आबादी वाले गांवों को वर्ष 2012 तक सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा ताकि विकास के लाभ प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मिल सकें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+