एस.एस. विर्क होंगे महाराष्ट्र के नए पुलिस प्रमुख
मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार ने छह माह से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी एस.एस. विर्क को राज्य का पुलिस महानिदेशक नियुक्त करने की घोषणा की।
गृह मंत्री जयंत पाटिल ने यह घोषणा की। विर्क 1970 बैच के अधिकारी हैं और वे ए.एन. राय का स्थान लेंगे। राय की नियुक्ति विवादों में घिर गई है
पाटिल ने कहा कि बंबई उच्च न्यायालय के फैसले के बाद पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई जिसमें विर्क का चयन किया गया।
गृह राज्य मंत्री नसीम खान ने आईएएनएस से कहा कि विर्क का नाम राज्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलते ही इस बारे में फैसला किया जाएगा।
फरवरी 2008 में पुलिस महानिदेशक बनाए गए ए. एन. राय की नियुक्ति को इस पद के लिए एक अन्य प्रतिस्पर्धी अतिरिक्त डीजीपी एस. चक्रवर्ती ने केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल (कैट) में चुनौती दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications