जर्मनी ने मादक पदार्थो संबंधी संयुक्त राष्ट्र की कार्ययोजना की आलोचना की

विएना, 13 मार्च (आईएएनएस)। दुनिया भर में व्याप्त मादक पदार्थो की समस्या से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र की नई योजना की जर्मनी ने गुरुवार को यह कहकर आलोचना की कि इसमें नशे की लत से जूझ रहे लोगों की सहायता के लिए किए जाने वाले उपायों का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जर्मनी की राजदूत रूडिगर लुएडकिंग ने विएना में मादक पदार्थो संबंधी संयुक्त राष्ट्र आयोग के एक सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों के एक सम्मेलन में कहा, "हम स्पष्ट तौर पर कहना चाहते हैं कि इस राजनीतिक घोषणापत्र के मसौदे से हम सहमत नहीं हैं।"

विएना में गुरुवार शाम पारित इस राजनीतिक घोषणा पत्र और कार्ययोजना में आने वाले दशक के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।

इस योजना के तहत देशों से मादक पदार्थो की मांग में कटौती करने की रणनीतियां बनाकर, स्वास्थ्य संबंधी देखभाल तथा सामाजिक सेवाएं सुदृढं बनाकर आपूर्ति और मांग पर काबू पाने के उपायों में बेहतर संतुलन कायम करने का आह्वान किया गया है।

घोषणा पत्र में 2019 तक मादक पदार्थो के उत्पादन और उनके कारोबार को खत्म करने या उसमें पर्याप्त कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसी हफ्ते यूरोपीय आयोग ने कहा था कि वर्ष 1998 में भी एक ऐसा ही राजनीतिक घोषणा पत्र जारी किया गया था, लेकिन मादक पदार्थो की वैश्विक समस्या में तब से कोई कमी नहीं आई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+